Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी GRP

गुरुग्राम। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात युवक ने अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शव दो हिस्सों में कट गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से कोई भी दस्तावेज, मोबाइल या पहचान पत्र नहीं मिला, जिसके कारण उसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।

72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया शवरेलवे पुलिस के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया और युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को अगले 72 घंटे के लिए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल (GH) की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस स्टेशन पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किस ट्रेन के आगे कूदा और वह स्टेशन पर कब से मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष है। उसने ग्रे रंग की चेकदार शर्ट और हल्के नीले रंग की जींस पहन रखी थी।पुलिस जांच में जुटीपुलिस प्रशासन ने आसपास के सभी थानों और लापता सेल को युवक के हुलिए की जानकारी भेज दी है। रेलवे पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि इस हुलिए का कोई परिचित या रिश्तेदार लापता है, तो वे तुरंत जीआरपी थाने से संपर्क कर उसकी शिनाख्त में सहयोग करें।

Exit mobile version