पानीपत जिले में आए दिन नहर में नहाने गए लोगों की डूबने की खबर आती है जिनमें से अधिकांश हादसे नहाने वाले लोगों की ही लापरवाही की वजह से होते हैं। ऐसा ही एक और दु:खद हादसा पानीपत के बिंझल में नहर से आया है जहां रविवार को एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था जिस समय उसकी डूबने से मौत हो गई।
उसकी लापरवाही से वह पहले हाई वोल्टेज तारों के करंट में झुलसा और फिर नहर में गिर गया। युवक का शव सोमवार शाम को बिंझौल नहर से बरामद किया गया। शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरबाद कर पोस्टमॉर्टेम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक के ममेरे भाई मनोज ने बताया कि वह दीनानाथ कॉलोनी का रहने वाला है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मनीष (18) घर से जा रहा था। मैंने पूछा कि कहां जा रहा है तो उसने बताया कि वह कही काम से जा रहा है, जल्द ही घर आ जाएगा। करीब दो घंटे बाद मनीष का साथी घर आया, जिसने बताया कि मनीष नहर में डूब गया है। सूचना मिलने पर तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे।
करीब डेढ दिन की तलाश के बाद सोमवार दोपहर बाद उसका शव बिंझौल नहर से मिला है। मनीष के दोस्तों ने बताया था कि मनीष बिंझौल नहर स्थित 60 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से नहर में कूद लगाने चढ़ा था। वह छलांग लगाने ही वाला था कि अचानक हाई वोल्टेज तारों में करंट आ गया, जिसने मनीष को अपनी ओर खींच लिया। करंट लगने से मनीष के हाथ-पैर, पेट, कमर समेत शरीर के कई हिस्से झुलस चुके थे।

