Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे युवक हुआ लापता,एक फोन कॉल आने के बाद घर से गया, वापिस लौट कर नहीं आया,5 बहन-भाइयों में था सबसे बड़ा

रोहतक के भिवानी चुंगी कुताना के रहने वाले राजकुमार ने सिटी थाने में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसको पांच बच्चे हैं। जिनमें से सबसे बड़े बेटा 20 वर्षीय विश्वास है। विश्वास सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता। उन्होंने बताया कि विश्वास शनिवार को दोपहर के समय घर आया था, तभी अचानक उसके फोन पर एक कॉल आई।

इसके बाद वह घर से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। अपने स्तर पर तलााशने का प्रयास भी किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। उसके बेटे का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने युवक के पिता ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। युवक किन परिस्थितियों में लापता हुआ इसका भी पता लगाया जा रहा है। वहीं तलाश जारी है।

Exit mobile version