Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे खड़ा था युवक, बिगड़ा बैलेंस; कावेरी नदी में गिरा; तलाश जारी

कर्नाटक के मैसूर से एक खौफनाक खबर सामने आई है। यहां पिकनिक मनाने आए एक युवक को फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया। युवक फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे पर खड़ा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी की तेज धार में गिर गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स के नदी में गिरते वक्त का क्लिप कैमरे में कैद हो गया है।शख्स की पहचान महेश नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 वर्षीय महेश ऑटोरिक्शा चलाता था। बीते दिनों वह श्रीरंगपट्टनम में सर्व धर्म आश्रम के पास कृष्णराज सागर (केआरएस) क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था।पिकनिक के दौरान महेश अपनी फोटो खिंचवाने के लिए काबेरी नदी पर बन रहे निर्माणधीन पुल पर चढ़ गया। इस दौरान वह पुल पर खड़ा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से गिर गया। कथित तौर पर महेश का पैर एक उभरी हुई चट्टान से टकराने से वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल आपातकालीन टीम उसकी तलाश में जुटी है।

Exit mobile version