Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या:बाजार के लिए निकला था; बाइक सवारों ने की फायरिंग, फिर हथियार लहराते हुए फरार

सोनीपत में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात गोहाना रोड पर स्थित गांव मोहाना में हुई है। बाइक सवारों ने बाजार की तरफ आ रहे युवक को गोलियां बरसाई और फरार हो गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पुलिस को गोलियों के खोल मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों का सुराग जुटाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव मोहाना निवासी युवक रवि गुरुवार सुबह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था। गांव में अड्‌डे पर ही मेन रोड पर बाजार बना है। वह अभी घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने रवि पर गोलियां बरसानी शरू कर दी। रवि ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गोली लगने के कारण वह बच नहीं पाया ओर गली में ही औंधे मुंह गिर पड़ा।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकले तो बाइक सवार मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने रवि के परिजनों को वारदात की सूचना दी। पुलिस को भी घटना के बारे में बताया गया। मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

गली में गोलियों के 4-5 खोल बरामद हुए हैं। सीआईए पुलिस व फोरेंसिक टीमों की जांच चल रही है। मोहाना पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version