Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में युवक की गोली मारकर हत्या:दुकान पर सामान खरीदने गया था, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; परिजनों ने हाईवे जाम किया

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हिसार से सामने आया है जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और युवक दुकान पर बैठा था। हमलावरों ने वहीं पर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे युवक की मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक युवक का नाम सोनू बताया गया है जो बुगाना गांव का रहने वाला था। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। हमलावर दुकान में सामान लेने के बहाने आए हुए थे और इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। सूचना के अनुसार करीब 3-4 गोली मृतक सोनू के लगी हुई है और मौके पर ही उसकी मौत हो गई फिलहाल ग्रामीणों ने रोड जाम किया हुआ है। वहीं घटना स्तर पर फोरेंसिक टीम पहुंची और सबूत जुटाने शुरू कर दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण और परिजनों ने हिसार चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। 

Exit mobile version