रेवाड़ी शहर के पुराना बिजली घर स्थित आदर्श नगर में रहने वाले प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह किसी काम से धारूहेड़ा आए हुए थे। काम निपटाने के बाद वह वापस धारूहेड़ा बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां काफी देर इंतजार करने के बाद ही उसे रेवाड़ी जाने के लिए कोई व्हीकल नहीं मिला। इसके बाद वह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जंगल बैबलर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स
यहां उसके पास दिल्ली की तरफ से आई एक कार आकर रुकी। उसमें पहले से 3 युवक बैठे हुए थे। प्रेम प्रकाश रेवाड़ी तक लिफ्ट लेकर गाड़ी में सवार हो गया। इसके बाद आरोपियों ने साहबी पुल से गाड़ी को रेवाड़ी की तरफ टर्न की बजाय सीधे जयपुर की तरफ दौड़ा दी। प्रेम प्रकाश जयपुर की तरफ गाड़ी ले जाने की पूछने लगा तो उसके साथ कार में बैठे युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
उसका मोबाइल और 7 हजार रुपए छीन लिए। आरोपियों ने उसे काफी दूर आगे हाईवे पर ही उतार दिया और फिर फरार हो गए। प्रेम प्रकाश ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

