Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या: गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग में मृतक को लगी 4 गोली, पीजीआई में तोड़ा दम, पुरानी रंजिश में हत्या

रोहतक के गांव सुनारिया में एक युवक को गोली मारकर हत्या करने की वारदात सामने आई है। गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण घायल युवक को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गांव सुनारिया निवासी करीब 27 वर्षीय रविंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार शुक्रवार दोपहर को एक गाड़ी में करीब 6 बदमाश गांव सुनारिया आए। जिन्होंने आते ही रविंद्र पर फायरिंग कर दी। इस दौरान चार गोली रविंद्र को जा लगी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। वहीं मृतक रविंद्र भी हत्या के केस में जेल में रह चुका है। इधर, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस इसकी सूचना मिलते ही गांव सुनारिया में पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल हत्यारोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

Exit mobile version