Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ट्रेन से कटा युवक: हाथ पर लिखा मॉम-डेड, नहीं हो सकी मृतक की पहचान

रोहतक के रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके कारण मौके पर ही इसकी मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक का सिर व धड़ अलग-अलग हो गए और शरीर के अंग रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी और पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

जीआरपी पुलिस के जांच अधिकारी ASI हरिओम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोहतक के रेलवे स्टेशन पर एक युवक पर मृत पड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही वे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर जांच की तो पाया कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। जब वह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में मॉम-डेड (मां-बाप) लिखा हुआ है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। इसलिए पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के थानों में दे दी। वहीं पहचान के लिए प्रयास जारी है।

Exit mobile version