Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर हुई मौत:मोटरसाइकिल से लौट रहा था झज्जर

रोहतक में पश्चिम बंगाल निवासी सुकुमार बर्मन ने सांपला थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि वह फिलहाल झज्जर के गांव गिरावड़ स्थित ईंट भट्ठे पर रहता है। ईंट भट्ठे पर उसके साथ पश्चिम बंगाल निवासी उसका साला सुभोद भी रहता है। उसका साला सुभोद भट्ठे पर काम करता था। वह मोटरसाइकिल लेकर गांव हसनगढ़ गया था। वहां से लौटते समय गांव भैसरू कलां के पास उसका एक्सीडेंट हो गया।

अज्ञात वाहन ने सुभोद को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुभोद की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version