Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक ने लगाया फांसी का फंदा:मानसिक रूप से बताया जा रहा परेशान, पुलिस कर रही जांच

रोहतक की चमनपुरा कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय राहुल पुत्र नरेश कुमार के रूप में हुई, जो पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। किसी बात को लेकर परेशान रहता था, जिसके चलते राहुल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

राहुल ने घर के चौबारे में लगे लोहे के हुक में फांसी का फंदा लगा रखा था। सुबह जब परिजन चौबारे में आए तो उन्होंने राहुल को फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राहुल ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन भी मामले में कुछ नहीं बता पा रहे।

पुरानी सब्जी मंडी थाना के जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चमनपुरा में एक युवक के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version