Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में छठ पूजा के दौरान नहर में डूबा युवक:परिवार का था इकलौता बेटा, सेक्टर 12 में कोठी पर करता था काम

करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में आज सुबह छठ पूजा घाट पर डूबने से एक प्रवासी युवक की मौत हो गई। युवक छठ पूजा के दौरान घाट पर नहाने के लिए गया। युवक के डूबने की सूचना के बाद गोताखोरों की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

बिहार का रहने वाला था मृतकमृतक के परिजन रामकुमार ने बताया कि दीपक (18) वर्षीय मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। जो अपने परिवार के साथ करनाल में रहता था। जो अब सेक्टर-12 में अपनी मां व बहनों के साथ किराए के मकान पर रहता था है। दीपक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।

रामकुमार ने बताया कि दीपक परिवार का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। दीपक ने छठ माता का व्रत रखा हुआ था। दीपक की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया और मातम छा गया। मृतक के रामकुमार ने बताया कि दीपक ने व्रत रखा हुआ था और आज सुबह छठ पूजा पर ही दीपक नहाने के लिए नहर में गया था और उसी वक्त वह डूब गया। दीपक दो बहनों का इकलौता भाई था। अब परिवार में मां और दो बहने बची है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

परिजनों ने आरोप लगाया प्रशासन द्वारा जो सुरक्षा के दावे किए थे लेकिन धरातल पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे, दीपक के नहर मे डूबने के बाद भी करीब 30 मिनट बाद एनडीआरएफ व पुलिस की टीमें पहुंची। लेकिन अंत में शव को गोताखोर ने ही बाहर निकाला। अगर समय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम होते आज दीपक उनके बीच होता।

Exit mobile version