रोहतक के गांव समर गोपालपुर में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। जिसके कारण उसकी मौके पर भी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटीं पुलिस
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की पहचान गांव समर गोपालपुर निवासी करीब 25 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है। जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में एक पानी का नाला भी गुजर रहा था। जब अरुण वहां से गुजरने लगा तो शराब के नशे में होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और वह नाले में गिर गया। हादसे के बाद अरुण उठने में कामयाब नहीं हो पाया। जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, जब लोगों ने उसे संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटनास्थल पर ही अरुण की मोटरसाइकिल पड़ी हुई मिली है। मृतक शादीशुदा है और उसको दो बच्चे है
सदर थाना के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव समर गोपालपुर में युवक की मौत होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक अरुण शराब पीने का आदी था। जिसके कारण वह मोटरसाइकिल घर जाते समय अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। वहीं मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस कागजी कार्यवाही करते हुए जांच में जुटी है।

