रोहतक के कलानौर खंड के गांव गुढ़ान में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की पहचान गांव गुढ़ान निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र राजेश के रूप में हुई। मानसिक तनाव के चलते सुनील ने बणी में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुनील मेहनत मजदूरी करता था, जिससे वह अपना गुजारा करता था। पिछले कुछ दिनों से सुनील मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके कारण सुनील ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कलानौर थाना के एसएचओ सतपाल ने बताया कि उन्हें बणी के अंदर एक युवक के पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है
