रोहतक में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार (16 दिसंबर) सुबह काहनौर गांव के पटवारखाने के पास ग्रामीणों को उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। उसकी छाती और गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे।
सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान काहनौर गांव निवासी निहाल सिंह (22) के रूप में हुई है। वह रविवार शाम 6 बजे घर से निकला था। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ था। कुछ दिन पहले निहाल के ताऊ दिलीप का निधन हो गया था। आज गांव में दिलीप की तेरहवीं थी।
