Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर में युवा किसान की गोली मारकर हत्या:खेत में 5 साथियों संग पी रहा था शराब; दो बच्चों का पिता

झज्जर जिले के बहु झोलरी क्षेत्र में एक वारदात सामने आई, जहां एक युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं मृतक की पहचान योगेश पुत्र तेजेंद्र सिंह (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी गांव नौसवा जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि योगेश अपने खेत में बने कमरे में देर रात अपने पांच साथियों के साथ बैठा हुआ था। सभी साथी एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उन्हीं में से एक साथी ने योगेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही योगेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बाकी साथी मौके से फरार हो गए। हालांकि एक साथी ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक योगेश अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार, वह खेत में लगी कपास की फसल देखने गया था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version