Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करियर में मिलेगी सफलता सूर्य जैसा चमकेगा भाग्य, रविवार के दिन कर लें ये छोटा या उपाय

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। वैसे ही रविवार का दिन भगवान सूर्य का माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य को करियर, सफलता और सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य प्रभावी होता है उन्हें सफलता जरुर मिलती है। सूर्य को यदि आप कुडंली में मजबूत करना चाहते हैं तो रविवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं रविवार के कुछ ऐसे उपाय जिन्हें आप करके करियर में सफलता पा सकते हैं। 

यदि आपको कोई काम नहीं बन पा रहा है और उसमें लगातार बाधा आ रही है तो रविवार के दिन किसी नदी के पास जाकर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होगा। इसके अलावा आपको कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। 

रविवार के दिन तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें। इसके अलावा पूजा स्थान पर सूर्य यंत्र स्थापित करें और पूरे विधि-विधान के साथ इसकी पूजा करें। इससे सूर्य देव की कृपा बनेगी और आपको कार्य में भी सफलता मिलेगी।

यदि आपको जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो रविवार वाले दिन नया झाड़ू खरीदें। इसके बाद अगले दिन सुबह यह झाड़ू मंदिर में चुपचाप रख दें। मान्यताओं के अनुसार, इस बात का ध्यान रखें कि आपको ऐसा करते हुए कोई न देखे। इससे आपके जीवन में धन से जुड़ी परेशानिया दूर होगी। 

Exit mobile version