Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

तू मर जा; हम शादी करेंगे; हम तुम्हारे बच्चों को पालेंगे पति और प्रेमिका की प्रताड़नाओं से परेशान होकर की आत्महत्या

पानीपत में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महिला के पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। पति और महिला शादी करना चाहते थे। जिसके लिए दोनों उसे मरने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

महिला को फोन करके कहा कि तुम मर जा, हम तुम्हारे बच्चों को पालेंगे। इसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक महिला ज्योति गांव डाडौला की रहने वाली थी। उसकी शादी 2016 में सन्नी से हुई थी। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version