Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने योगा कर मनाया योग दिवस: स्वस्थ जीवन के लिए योग है जरूरी- नवीन ढुल

रोहतक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को नगर निगम के वार्ड छः में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में दूसरी बार योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए महाराजा शूरसेन मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन को योगासन, प्राणायाम, योग और ध्यान की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने सभी देश वासियों को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी एवं समस्त देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है की योग इम्यूनिटी, कम्युनिटी एवं यूनिटी तीनों को बढ़ाता है। इसलिए आइए हम सब मिलकर प्रतिदिन योग करें और निरोग रहें। योग करने से हमारे शरीर की काफी सारी बीमारिया खत्म हो जाती है इसलिए हम सब मिलकर आज ये संकल्प लेते है कि हमेशा योग करेंगे। योग को नियमित रूप से अपने जीवन पर उतारेंगे एवं नियमित योग करेंगे। योगा करने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है हमारे खून का संचार सही होता है हमारा ध्यान केंद्रित होता है स्थिर दिमाग में मानसिक विकास होता है इसके साथ साथ योग करना जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है इसलिए हमें जीवन के प्रत्येक दिन सुबह प्रातः काल में योग करना अति आवश्यक है।

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने व स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है और औषधि के साथ-साथ योग करके ही प्रत्येक व्यक्ति कोरोना को मात दे सकते है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मण्डलाध्यक्ष इन्द्रमोहन अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा है और अपनाया है और इसे संपूर्ण विश्व में अपना लिया है। हम सभी योग अपनाकर निरोग रहना का संकल्प लें और स्वस्थ भारत का निर्माण करें। वहीं योग दिवस के अवसर पर भारत को निरोग देश बनाने के लिए मौजूद लोगों ने योगा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुमिता भाटिया मंडल महामंत्री संजय वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंदर मोहन, माधुरी, काम्या अरोड़ा, पूजा, काव्या जांगड़ा, अमन नागर, संदीप सहगल, विजय बुधिराजा, केशव, एकांश, नितिन, वरुण सुनेजा, मोहित चौधरी व राजेंद्र पांचाल मौजूद रहे।

Exit mobile version