Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट:11 जिलों में बढ़ेगा तापमान, सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा तापमान, रोहतक सबसे गर्म

हरियाणा में अब मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते तापमान के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 11 जिलों में गर्मी बढ़ेगी। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। खासकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिला हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह में गर्मी अधिक रहेगी। हालांकि इन जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे में हुए बदले अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में हुई। जहां 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के में हुई। जहां अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री गिरावट के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version