Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, आज रात से फिर बदलेगा मौसम

प्रदेश में मंगलवार को मौसम में अचानक से हुए बदलाव के बाद दोपहर को वर्षा हुई। हिसार, सिरसा सहित कई जिलों में वर्षा से मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बुधवार रात से मौसम में बदलाव होगा और 19 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गरज चमक के साथ वर्षा होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हाल ही दिनों में हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की हुई है। मानसून की हवाएं कम एक्टिव हैं मगर मंगलवार को अचानक से सुबह के बाद बदलाव हुआ।

मौसम में बदलाव से दोपहर को वर्षा शुरू हो गई। शहर के कुछ इलाकों में धीमी तो कुछ क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। इससे काफी जगह पर जलभराव भी हो गया।

शहर के कुछ इलाकों में धीमी तो कुछ क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। इससे काफी जगह पर जलभराव भी हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 17 जुलाई रात से फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा। इससे आम आदमी को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version