Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 15 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट:कई जगह बूंदाबांदी, सड़कों पर आधा फीट पानी भरा, कल तक तेज बरसात के आसार

हरियाणा में आज मौसम खराब है। कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। वहीं कुछ जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 15 शहरों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश के आसार हैं। प्रदेश में कल तक मानसून एक्टिव रहेगा। इसके बाद बारिश में कमी देखने को मिलेगी।

एक दिन पहले शुक्रवार को हरियाणा के उत्तरी और दक्षिण इलाकों में बारिश हुई थी। जिससे सड़कों पर आधा फीट तक पानी भर गया। बारिश होने से हवा में नमी बनी हुई है। अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश हुई। वहीं इस माह भी अब तक अच्छी बारिश देखने को मिली है।

मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से मौसम खराब रहेगा। 14 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

15 सितंबर से फिर से बारिश में कमी आने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

Exit mobile version