Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मौसम विभाग का येलो अलर्ट :गरज-चमक के साथ बारिश, 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा ;3 दिनों तक रहेगा मौसम खराब

हरियाणा में अभी 3 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसको लेकर सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होगी। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।24 घंटे में बारिश के आंकड़ों को यदि हम देखे तो सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 82.0 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान 6 जिलों में खूब बारिश हुई। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 82 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद कुरुक्षेत्र में 60.0 MM बारिश हुई। तीसरे नंबर पर अंबाला में 24.5 MM बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर में 28.5, करनाल में 14.0 MM बारिश और करनाल में 1.0 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।

हरियाणा में सामान्य से बारिश कम होने का सबसे ज्यादा असर 15 जून से होने वाली धान की रोपाई पर पड़ेगा। राज्य में इस बार 12 से 15 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है। बारिश कम होने के कारण तय लक्ष्य में कमी आएगी या देरी होगी। हालांकि अच्छी बात यह है कि जून में कम होने वाली बारिश की भरपाई आने वाले महीनों में हो जाएगी।

जून में पारा 45 के पार पहुंचेगा। इसकी वजह बारिश कम होना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अधिकतम पारे में सामान्य से 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग गाइड लाइन पहले ही जारी कर चुका है। बच्चों और बुजुर्गों को विभाग की ओर से घर में रहने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version