Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट:आज मौसम साफ रहेगा, कल से बदलाव, सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, तापमान 39 डिग्री

हरियाणा में आज (मंगलवार) मौसम साफ रहेगा, जबकि बुधवार से फिर से लू और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। हालांकि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश का असर मंगलवार को मौसम में जरूर देखने को मिलेगा। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से फिर से लू का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। वहीं, 16 अप्रैल को 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट नहीं है।

पिछले 24 घंटे में बदले मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी जिले के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। जहां 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

जिसके बाद अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, करनाल के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 0.8 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version