हरियाणा के आज 8 जिलों, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इनमें से यमुनानगर और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हो रही है। जबकि, फ्लैश अलर्ट के मुताबिक अंबाला में तेज बारिश हो रही है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक, पंचकूला में हल्की बारिश है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25% बारिश की संभावना है। जींद और भिवानी में 25 से 50%, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75%, जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान है।
IMD के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक सामान्य से 24% ज्यादा बारिश हुई है। 3 अगस्त तक औसतन 221.0 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि प्रदेश में 274.0 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में 543.9 मिमी और यमुनानगर में 525.0 मिमी हुई है, जबकि सबसे कम कैथल में 140.2 मिमी और जींद में 143.7 मिमी दर्ज की गई है।
मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पंचकूला, अंबाला, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0-25% बारिश, जींद और भिवानी में 25-50% बारिश, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50-75% बारिश और यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद व पलवल में 75-100% बारिश की संभावना है।
