हरियाणा में आज स्वतंत्रता दिवस पर 7 जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में वीरवार को बारिश हुई, और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का सबसे ज्यादा असर जींद में देखने को मिला था जहां पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं थी, और कई घरों के अंदर पानी घुस गया था। वहीं, इस मासून सीजन में हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे अधिक 700 एमएम बारिश हुई है, जबकि कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो बारिश की गतिविधियां अगले तीन दिन तक जारी रहेंगी।

आईएमडी के अनुसार 16 अगस्त को 3 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद,हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत, और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!