हरियाणा में आज दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि, दिन में बर्फीली हवाएं जरूर चलेंगी। जिससे सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।

28 जनवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही, सुबह और देर रात को कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन में तेज धूप खिली रहेगी।

वहीं, 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही, आज प्रदेश के 11 जिलों में फिर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि खराब मौसम की आगामी स्थिति को बताने के लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया जाता है। यह एक तरह से खतरे की घंटी होती है। यह जस्ट वॉच का संकेत है, यानी मौजूदा स्थिति में कोई खतरा नहीं है, लेकिन खतरनाक मौसम की स्थिति कभी भी आपके सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।

IMD की ओर से जारी चेतावनी में 11 जिलो में येलो अलर्ट है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा बाकी 11 जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां मौसम विभाग ने ग्रीन सिग्नल जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 5 दिन मौसम साफ रहेगा। जिससे ठंड घटेगी और टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी। 28 जनवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!