Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान के तहत साईक्लिस्ट स्वीटी द्वारा रोहतक से सिरसा तक यात्रा – DSP रविन्द्र ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना

“नशे से आजादी पखवाडा” अभियान के तहत रोहतक पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक श्रीमति ममता सिंह के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशों के तहत साईकिल यात्रा को आयोजित किया गया है। साईक्लिस्ट श्रीमति स्वीटी मलिक द्वारा रोहतक से सिरसा तक साईकिल पर आमजन खासकर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा। 

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ रविंद्र सिंह ने आज पुलिस लाईन, रोहतक में सुबह 7:30 बजे हरी झंडी दिखाकर श्रीमती स्वीटी मालिक को सिरसा के लिए रवाना किया है। इस दौरान रोहतक शहर के साईक्लिस्ट व रोहतक पुलिस के जवानों ने भी रोहतक शहर में साईकिल चलाकर स्वीटी मलिक का साथ दिया है। साईक्लिस्ट स्वीटी मलिक पुलिस लाईन रोहतक से महम, हांसी, हिसार होते हुए सिरसा पहुंचेगी।

DSP रविन्द्र पुलिस लाईन, रोहतक से हरी झंडी दिखाकर स्वीटी मालिक को सिरसा के लिए रवाना करते हुए

जगह-2 लोगो द्वारा स्वीटी मलिक का भव्य स्वागत किया गया है। स्वीटी मलिक के महम पहुचंने पर प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रहलाद सिंह व मौजिज व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत किया। इसके अलावा गांव बहुअकबरपुर व गांव मुंढाल में भी ग्रामीणवासियो द्वारा उनका स्वागत किया गया है।

इस दौरान स्वीटी मलिक ने आमजन को नशे के खिलाफ एकजुट होने व नशे की रोकथाम के लिए सभी को जागरुक करने का आह्वान किया है। स्वीटी मलिक दोपहर 2 बजे हिसार में पहुंचेगी जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। साईकिल यात्रा का समापन शाम साढे 5 बजे सिरसा में होगा जहां पुलिस विभाग व सामाजिक कार्यकर्ताओं व मौजिज व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तथा लोगों को नशे के विरूद्ध जागरूक किया जाएगा। स्वीटी मालिक साईक्लिस्ट के साथ-2 अध्यापक भी है। स्वीटी मलिक को हरियाणा सरकार द्वारा स्पोर्टस वोमन ऑफ द हरियाणा 2021-22 से नवाजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त कई सरकारी विभागों व सामाजिक संगठनो द्वारा भी उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र ने बताया कि साईकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य नशे से होने वाले शारीरिक व आर्थिक हानियो बारे बता कर लोगो को जागरुक करना है। युवाओ औऱ बडे पैमाने पर नागरिको के बीच नशीली दवाओ के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के बारे मे जागरुकता फैलाना है ताकि नशीली दवाओ व नशीले पदार्थो पर रोकथाम हो सके। सिरसा तक साईकिल यात्रा के दौरान आमजन को ड्रग्स, नशीली दवाएं, शराब, इत्यादि जैसी नशीली चीजो के दुष्परिणामों बारे बताकर जागरुक करेगी। रोहतक पुलिस का उद्देश्य है कि आमजन खासकर युवा नशे के खिलाफ एकजुट होकर रोहतक को नशा मुक्त बनाए। रोहतक पुलिस द्वारा नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। हाल ही में रोहतक पुलिस द्वारा नशे के व्यापार से अर्जित की गई सम्पति को भी कुर्क कराया गया है।

Exit mobile version