Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल शहीदी शताब्दी को समर्पित यात्रा 11 जुलाई को पंजाब के आनंदपुर साहिब से शुरू हुई यात्रा हरियाणा के विभिन्न जिलो से होती हुई यात्रा 12/07/25 को गुरुद्वारा मंजी साहिब जींद पहुंची यात्रा का संगत द्वारा स्वागत किया गया

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल शहीदी शताब्दी को समर्पित यात्रा 11 जुलाई को पंजाब के आनंदपुर साहिब से शुरू हुई यात्रा हरियाणा के विभिन्न जिलो से होती हुई यात्रा 12/07/25 को गुरुद्वारा मंजी साहिब जींद पहुंची यात्रा का संगत द्वारा स्वागत किया गया । रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सुबह 13/07/25 को गुरूद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा रोहतक से चल कर गुरूद्वारा बंगला साहिब रोहतक पहुंची। श्री आनंदपुर साहिब पंजाब से चल कर धर्म की रक्षा व पर्यावरण बचाव की यात्रा का आज रोहतक आगमन पर रोहतक की संगत ने यात्रा का स्वागत किया। गुरूद्वारा में कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें रागी कीर्तनियों द्वारा गुरु की बाणी से निहाल किया । यात्रा के साथ आये संगत के लिए गुरु लंगर का विशेष प्रबंध किया गया । इस मोके पर उपस्थिति पंजाबी साहित्य अकादमी के चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह चीका , हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतरिंग मेंबर सरदार करनैल सिंह निम्नाबाद, MD University रोहतक के Vice Chancellor प्रो.राजबीर सिंह, डॉ. शरणजीत कौर, हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर हियरिंग एंड स्पीच हेंडी की चेयरपर्सन हैं,महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति ने गुरुद्वारा में पौधा लगाकर पौधरोपण कर गुरुद्वारे परिसर को हरा-भरा बनाने का सार्थक संदेश दिया। पूर्व मेंबर हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी हरभजन सिंह राठौर ने यात्रा का स्वागत कर साथ आए बाबा मंजीत सिंह गंगानगर वाले का सरोपा भेंट कर किया सम्मानित साथ आए सभी सिंघों का भी सम्मान किया गया,निर्मल सिंह जर्मनी, महिंद्रा सिंह ढींगरा, कुलविन्दर सिंह सिक्का ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अमरजीत सिंह कपूर, जगमोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह कोचर, जगदेव सिंह लकी,आदि गणमान्य साध संगत मौजूद रही।

Exit mobile version