Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पति के साथ यामी गौतम ने किए मंदिरों के दर्शन, लोग बोले- हमें आप जैसे स्टार पर गर्व!!

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम को सादगी बेहद पसंद है, तभी तो उन्हाेंने अपनी शादी में कोई तामझाम नहीं किया था। पिछले साल डायरेक्टर आदित्य धर के साथ सिम्पलिसिटी से  शादी कर जहां यामी गौतम ने समाज को बेहतरीन संदेश दिया था तो वहीं इस साल उन्होंने मंदिराें की तस्वीरें शेयर कर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। 

नैना देवी, ज्वाला देवी का आशीर्वाद लेने के बाद अब यामी पति के साथ हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी मंदिर पहुंची। इंस्टाग्राम पर शेयर कर गई तस्वीरों में यह कपल एक दम  ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। यह दोनों जिस सादगी से मंदिरों में जा रहे हैं, वह काबीले तरीफ है। 

 एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा- “बगलामुखी माता मंदिर में आशीर्वाद लिया। पिछले 2 दिन जो हमने शक्तिपीठ मंदिरों में बिताए, मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय पलों में से एक रहे हैं। ये मंदिर दैवीय शक्ति और विश्वास के केंद्र हैं”।

इससे पहले यामी और गौतम  हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला की पवित्र ज्योति के दर्शन करने पहुंचे थे। यामी ब्रोकेड सूट के साथ लाल दुपट्टे में नई नवेली दुल्हन लग रही है। वहीं एक तस्वीर में वह माता की चुनरी ओढ़े भी दिखाई दे रही है।

 इस दौरान यामी ने अपनी शादी के पुराने गहने भी पहन रखे हैं।  एक्ट्रेस की एक- एक तस्वीर पर लोग प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नई पीढ़ी को आपसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। 

Exit mobile version