Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Kailash Mansarovar Yatra 2025: 5 साल बाद फिर शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा, यहां

भगवान शिव के निवास के रूप में पहचाने जाने वाला कैलाश पर्वत न सिर्फ हिंदू बल्कि बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायियों के लिए भी आस्था का केंद्र है। माना जाता है कि मानसरोवर झील को ब्रह्मा जी ने बनाया था और मान्यता है कि इस में नहाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म और शिव भक्तों के लिए कैलाश मानसरोवर एक जरूरी धार्मिक स्थल में से एक है। कोरोना महामारी और बॉर्डर कॉन्फ्लिक्ट की वजह से यात्रा को रोक दिया गया था। लेकिन साल 2025 में जून के महीने में उत्तराखंड और सिक्किम से होकर ये यात्रा पूरी की जाएगी। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होकर 25 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कैलाश मानसरोवर यात्रा के खर्च से लेकर रूट तक सबकुछ।

कैलाश मानसरोवर यात्रा उन भारतीय नागरिकों के लिए खुली है जिनके पास वैलिड इंडियन पासपोर्ट है और जो धार्मिक वजह से कैलाश-मानसरोवर जाना चाहते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारत से दो मुख्य मार्ग हैं, एक लिपुलेख दर्रा और दूसरा नाथू ला दर्ग। कैलाश मानसरोवर यात्रा में लिपुलेख मार्ग से पहले 20 से 21 दिन लगते थे , हालांकि इस बार 23 दिन लगेंगे और नाथूला से यात्रा में 25 दिन लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रद्धालू दिल्ली में 3 दिन बिताएंगे। दरअसल, इस बार विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में तीन दिन हेल्थ और डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए रखे हैं।

2025 में लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा की लागत लगभग 1.74 लाख रुपये प्रति व्यक्ति है। अगर नाथू ला दर्रे से जाते हैं तो लागत 2.83 लाख रुपये प्रति व्यक्ति होगी।

इस यात्रा के लिए केवल 250 लोग जाएंगें। और इन 250 लोगों को 50-50 के 5 ग्रुप में बांटा जाएगा। ये यात्रा दिल्ली से शुरू होकर दिल्ली में ही खत्म होगी।

Exit mobile version