Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर XUV ने महिला को रौंदा रौंदा: रेवाड़ी में घर जाने के लिए हाईवे किनारे बस का इंतजार कर रहा था दंपती; हादसे में पति बाल-बाल बचा

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया। हादसे के समय पास ही खड़ा महिला का पति बाल-बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। बावल थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के गांव लोका का बास निवासी अजय सिंह बावल में मजदूरी करते हैं। मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी कांता (22) के साथ घर जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ा था वाहन का इंतजार कर रहा था। उस दौरान दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार XUV-500 कार ने कांता को रौंद दिया। हादसे में अजय बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कांता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बावल के सरकारी अस्पताल में कांता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। बावल थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

Exit mobile version