Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहलवान योगेश्वर दत्त की पत्नी हुई हादसे का शिकार, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पानीपत में पहलवान एवं बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी का एक्सिडेंट हो गया।    

बताया जा रहा है कि इसराना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास हुआ। यहां शीतल शर्मा की कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार से राहगीरों ने शीतल को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गाड़ी में योगेश्वर दत्त का बेटा भी मौजूद था।

हादसे के बाद योगेश्वर ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि- आप सभी की दुआओं और भगवान की कृपा से मेरी धर्मपत्नी और बेटा बिल्कुल ठीक हैं।

Exit mobile version