Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पीजीआईएमएस में मिल रहा विश्वस्तरीय इलाज, हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री कृष्ण लाल पंवार


रोहतक, 26 सितंबर। हरियाणा सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को उच्च गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पीजीआईएमएस रोहतक के कुलपति डॉ. एच. के. अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम मरीजों को इतना बेहतरीन उपचार उपलब्ध करा रही है कि अब हृदय, कैंसर, किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आज पीजीआईएमएस पूरे प्रदेश की शान बन चुका है और यहां उच्च गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध हो रहा है। इसके लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव का यही लक्ष्य है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक भी सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जाए।
यह कहना है हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार जी का। वे शनिवार को पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने इमरजेंसी के पास स्थित डे केयर सेंटर में भर्ती अपने वाहन चालक से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ ध्रुव चैधरी ओर उनकी टीम से उनके स्वास्थ्य और उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ ध्रुव ने उन्हें बताया कि मरीज की स्थिति स्थिर है और उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है।
इसके बाद मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने डे केयर सेंटर में भर्ती सभी मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और पीजीआईएमएस में मिल रही सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्टाफ के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। सभी मरीजों और उनके परिजनों ने एक स्वर में बताया कि पीजीआईएमएस में बहुत अच्छा इलाज मिल रहा है, डॉक्टर और नर्सिंग सहित पूरा स्टाफ पूरी लगन, मेहनत और सेवाभाव से मरीजों की सेवा कर रहा है। मरीजों की संतुष्टि देखकर मंत्री जी काफी प्रसन्न हुए।
मरीजों के सकारात्मक अनुभव से खुश होकर मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पीजीआईएमएस में मरीजों के इलाज को और अधिक अत्याधुनिक बनाने के लिए अपने सरकारी निजी कोष से से 21 लाख रुपये की राशि अत्याधुनिक मशीनें खरीद के लिए भी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि स्वास्थ्य सेवा ओर इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने के लिए उपयोग की जाएगी ताकि मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने कुलपति डॉ. एच. के. अग्रवाल की काफी तारीफ करते हुए कहा कि  डॉ. एच. के. अग्रवाल के नेतृत्व में पीजीआईएमएस ने दिन-रात तरक्की की है। जिस प्रकार से उन्होंने टीम को एकजुट करके, ईमानदारी और निष्ठा से संस्थान को संभाला है, वह काबिले तारीफ है। आज डॉक्टरों का मरीजों के प्रति समर्पण देखकर गर्व महसूस होता है। सरकार की मंशा के अनुरूप पीजीआईएमएस सही मायने में गरीब का अस्पताल बनकर उभरा है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है और आने वाले समय में पीजीआईएमएस को एम्स की तर्ज पर और अधिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस अवसर पर पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल,निदेशक डॉ. एस. के. सिंघल, कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर अत्री, पीसीसीएम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चैधरी सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक अधिक एक्टिव है

Exit mobile version