सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिड़ी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह जागलान की अध्यक्षता में ‘ विश्व रक्तदाता दिवस’ मनाया गया। के रूप में विश्व रक्तदाता दिवस को ‘रक्तदान अमृत महोत्सव मनाया गया। ‘रक्त दो, प्लाज्मा दो – जीवन बचाओ जन बचाओ’ के स्लोगन के साथ इसको मनाया गया। डॉ. कुलदीप ने बताया कि उन मरीजों को जिन्हें जीवन भर ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत है, उनके जीवन को हम लगातार ब्लड डोनेट करके बचा सकते हैं। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जो व्यस्क हो और किसी बीमारी से पीड़ित न हो, वह रक्तदान कर सकता है।

रक्तदान को महत्व बताते हुए डॉ. कुलदीप सिंह, ने बताया कि रक्तदान से केवल हम किसी का जीवन ही नही बचाते बल्कि स्वयं रक्तदाता का भी स्वास्थ्य ठीक रहता है. और किसी कैसे रक्तदाता को कोई बीमारी जैसे- एच.आई.वी. रक्त की कमी आदि का समय से पता चलता है और उसका इलाज जल्दी संभव हो पाता है। इसलिए हम सबको समय-समय पर रक्त दान करते रहना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति एक बार रक्तदान करने के बाद तीन महीने बाद दोबारा रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर सी.एच.सी. 1. पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर सिंह पूनिया, डॉ मनोज, डा सविन, डा. सुमित, डा. कपिल, हेल्थ इंस्पैक्टर विजय, हेल्थ इंस्पैक्टर हरिओम, नीरज तथा अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

