Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ALM को ससपेंड किये जाने पर वर्कर यूनियन ने किया 2 घंटे का रोष प्रदर्शन

YouTube player

आज रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन में सब अर्बन यूनिट नंबर एक रोहतक का धरना व विरोध प्रदर्शन किया गया। आज के धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान जय भगवान डांगी ने की और मंच का संचालन महम सब यूनिट के सचिव संदीप गोयत लाइनमैन ने किया। धरने प्रदर्शन का कारण सब डिविजन कलानौर से एक कर्मचारी नरेंद्र सिंह ए.एल.एम को बिना जांच पड़ताल किए ही किसी उपभोक्ता द्वारा झूठी शिकायत करने पर गलत तरीके से सस्पेंड किया गया जोकि अनुचित है, क्योंकि इसमें सबसे पहले जांच पड़ताल की जानी चाहिए थी अगर वह कर्मचारी दोषी पाया जाता, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी जाती।

उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा बिना किसी जांच-पड़ताल के ही सस्पेंड कर दिया गया। जिसका लगभग दस दिन तक सबडिवीजन कलानौर में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया और यूनियन द्वारा अधिकारियों से बराबर बातचीत की गई। लेकिन बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, क्योंकि अधिकारियों ने यूनियन की कोई भी बात सुनना नहीं चाही। इसलिए यूनियन ने मजबूर होकर धरने प्रदर्शन का फैसला किया क्योंकि यूनियन भी समझती है कि प्रदर्शन करने से कार्य भी बाधित होता है ओर उपभोक्ता भी परेशान होते हैं। लेकिन अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण किसी भी नतीजे पर ना पहुंचने से यूनियन ने मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया और जब तक इस गलत तरीके से सस्पेंड किए गए कर्मचारी को बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

अगर इस प्रदर्शन को सर्कल स्तर पर या प्रदेश स्तर पर भी करना पड़ेगा तो, यूनियन अपना पूरा कर्तव्य निभाएगी और किसी भी कर्मचारी का नाजायज उत्पीड़न व शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इसकी सूचना केंद्रीय परिषद एच.एस.ई.बी वर्करज यूनियन, मुख्यालय भिवानी (रजिस्टर्ड नंबर 292) के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई है। आज के इस विरोध प्रदर्शन में यूनिट सचिव बबलू राठी, ओमवीर राठी, सुखबीर गुलिया, रविंद्र कुमार, कर्मवीर, तेजवीर, सुनील, जितेंद्र, मनवीर, अमित बूरा, सोहित भारद्वाज, संता सिंह, प्रवेश, कुलदीप बेनीवाल, सुनील भाली और भी बहुत से कर्मचारियों ने भाग लिया और कर्मचारियों में काफी रोष पाया गया और कर्मचारियों ने जम कर नारे बाजी की ओर यूनिट प्रधान जय भगवान डांगी ने बताया कि जब तक हमारे कर्मचारी जिसको गलत तरीके से सस्पेंड किया गया है, जब तक बहाल नहीं किया जाता यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Exit mobile version