Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दो बाईकों की टक्कर में मजदूर की मौत, राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल

रोहतक (Rohtak): जींद की रामनगर कॉलोनी निवासी राजबीर उर्फ राजू ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भाई सुंदर उर्फ सुरेंद्र राज मिस्त्री का काम करता था। उसके साथ जींद की शर्मा कॉलोनी निवासी राजेश मजदूरी का काम करता था। दोनों पिछले कई दिन से रोहतक के कटवाड़ा गांव में चिनाई का काम कर रहे थे। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर कटवाड़ा से वापस अपने घर आ रहे थे।

रास्ते में चिड़ी लाखनमाजरा रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दो बाइकों की भिड़त में जींद की शर्मा कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय राजेश की मौत हो गई और सुरेन्द्र राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल है। थाना लाखनमाजरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें हादसा लाखनमाजरा-चिड़ी रोड पर हुआ है।

Exit mobile version