Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली में वकील हत्या मामले में रोहतक बार कॉउन्सिल में वर्क सस्पेंड; वकील 2 दिन नहीं करेंगे काम एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

रोहतक में आज बुधवार को वकीलों ने अपनी मांगों को लेकर वर्क सस्पेंड किया। साथ ही न्यायालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आपको बता दे वकीलों ने दिल्ली में एडवोकेट की हत्या के विरोध में यह कदम उठाया। साथ ही प्रदेशभर के वकीलों ने दो दिन तक वर्क सस्पेंड करके धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया हुआ है। जिसकी आज से शुरुआत हो गई।

बार एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र फोगाट ने कहा कि दिल्ली में वकील की हत्या कर दी। जिसके बाद अन्य वकीलों में भी डर है, कहीं उनके साथ भी इस तरह की घटना न हो। प्रदेशभर के वकीलों ने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने मांग की हैं कि दिल्ली में वकील की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही सभी वकीलों ने दिल्ली में हुई घटना की निंदा की। साथ ही मृतक वकील को न्याय दिलाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक होती हैं। वकीलों को भी सुरक्षा देने पर मंथन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित न हो।

धरने पर बैठे वकीलों ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी आह्वान किया कि वे स्पेशल सत्र बुलाकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर सके। ताकि दिल्ली जैसी घटनाएं ना हों। व्यवस्था बनाने के लिए रोस्टर बनवाया गया है। जिन वकीलों की ड्यूटी लगाई गई है वही कोर्ट में जा रहे हैं।

Exit mobile version