हरियाणा में छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी आज शाम में व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए सभी जिलों में नहर और नदियों के किनारे घाट सजाए गए हैं। पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री छठ मैया की पूजा-अर्चना में भाग लेंगे तथा घाट पर डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। पंचकूला में घग्गर नदी घाट पर पानी नहीं होने के कारण प्रशासन ने JCB की मदद से बहाव को मोड़ा और घाट पर पानी पहुंचाया।

उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में भाईचारा और सकारात्मकता का वातावरण बनता है।

फरीदाबाद में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने अलग-अलग जगहों पर करीब 100 घाट बनाए हैं। यहां 12 लाख से ज्यादा पूर्वांचल के लोग इस त्योहार को मना रहे है। वहीं गुरुग्राम में नगर निगम ने 2 घाट बनाए हैं। यहां पूर्वांचल के करीब 5 लाख लोग रहते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!