Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे ₹2100:25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना का एप लॉन्च होगा, एक फोन से 25 रजिस्ट्रेशन होंगे

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलेंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्रीय मंत्री इस एप को लॉन्च करेंगे।

उन्होंने बताया कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इसके लिए उन्हें CSR सेंटर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा। जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

CM ने 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद घोषणा की थी कि योजना में 18 से 20 लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल 25 सितंबर से शुरू होने वाला है। मेरे विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है। आज बहनें आत्मनिर्भर नहीं हैं। पैसों के लिए परिवार के पुरुष सदस्यों को देखना पड़ता था। इसलिए सरकार ने ये योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। सरकार और भी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं अपना बिजनेस करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

Exit mobile version