Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ग्राम पंचायत खरावड द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

रोहतक में ग्राम पंचायत खरावड द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित.! केंद्र सरकार की और से गत वर्ष लखपति दीदी योजना शुरू की गयी जिस के अन्तर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा सके, इस योजना में महिलाओं को ट्रेनिंग देकर पैसा कमाने के योग्य बनाया जाएगा।

उसी कड़ी में खरावड गाँव की प्रवेश ने ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग ली व उन पहली 100 महिलाओं में शामिल हुई जिन्हें इस योजना के तहत ड्रोन उड़ाना सिखाया गया ताकि फसलों पर यूरिया का छिड़काव कर सके ।

ग्राम पंचायत खरावड ने प्रवेश का सम्मान करते हुए सरपंच दीपक मलिक ने महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व सम्मान चिह्न शॉल व पगड़ी के द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर मनिता, बबली, निर्मला, सरिता उषा दर्शना भतेरी उपस्थित रही।

Exit mobile version