Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में महिला का धारदार हथियार से रेता गला, खाली प्लॉट से बरामद शव; पति के साथ करती थी मजदूरी, दोपहर को बच्चों की फीस भरने निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक की सैनिक कॉलोनी में गुरुवार शाम बाद एक खाली प्लाट से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का गला किसी धारदार हथियार से काटा हुआ था। शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की जांच की।

जिस दौरान महिला की पहचान शास्त्री नगर निवासी के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस व FSL टीम ने वारदात स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को मौके से पीजीआई भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय शीला (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। जोकि पिछले काफी समय से अपने पति अजय व बच्चों के साथ रोहतक की शास्त्री कॉलोनी में रहती थी।

गुरुवार दोपहर को वह अपने बच्चों के स्कूल की फीस भरने के लिए घर से निकली थी। साथ में 2700 रुपए भी लिए थे। इसके बाद वह घर पर नहीं लौटी थी। दोपहर बाद उसकी तलाश भी की गई। मगर, उसका कही कोई भेद नहीं लगा। शाम बाद सैनिक कॉलोनी निवासियों ने खाली प्लाट में महिला के शव पड़े होने की सूचना दी।

Exit mobile version