Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चलती ट्रेन से महिला का पर्स चोरी: कोच अटेंडेंट पर आरोप, कैश व मोबाइल फोन गायब

रोहतक से होकर गुजरने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस में सवार महिला का पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान रात को उसका पर्स चोरी हो गया। इस चोरी का आरोप कोच अटेंडेंट पर लगाया गया है। वहीं जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राजस्थान के गंगानगर के श्रीकरणपुर निवासी चंद्र ने रोहतक जीआरपी पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह अवध आसाम एक्सप्रेस में सवार होकर हनुमानगढ़ से लखनऊ जा रहा था। जब ट्रेन बठिंडा व रोहतक के बीच थी तो उसकी पत्नी सुमित्रा देवी का पर्स किसी व्यक्ति ने चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि पर्स में महिला की सोने की अंगूठी, 30 हजार रुपए कैश, मोबाइल फोन, पैन कार्ड व आधार कार्ड आदि दस्तावेज थे।

उन्होंने बताया कि जब सुबह उठने पर उन्होंने अपना पर्स देखा तो गायब मिला। किसी ने रात को पर्स चोरी कर लिया। उन्होंने कोच अटेंडेंट पर ही चोरी का शक जताया। वहीं इस चोरी की सूचना लखनऊ में जीआरपी को दी गई। जिसके आधार पर रोहतक के जीआरपी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

रोहतक जीआरपी की जांच अधिकारी ASI सुनीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें कोच अटेंडेंट पर चोरी का शक जताया है। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version