रोहतक। त्योहारी सीजन के चलते शहर में चेन स्नैचर और जेब कतरे हो गये सक्रिय, जिले में एक महिला के गले से स्नैचर करीब सवा दो तोले की चेन तोड़ कर भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं स्थानीय क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक जगह स्नैचर भागता दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर स्नैचर की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह छोटू राम नगर की रहने वाली है। 23 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह अपनी बेटी वंशिका के साथ गली में टहल रही थी। रात करीब 8 बजे का समय होगा। इसी दौरान वहां एक युवक पीछे से आया और झपटा मारकर सोने की चेन तोड़ कर भाग गया। चेन का वजन करीब सवा दो तोले था, जिसकी कीमत एक लाख रुपए है।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं स्थानीय क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक जगह स्नैचर भागता दिखाई दिया।स्नैचर ने काले रंग की टीशर्ट व सफेद हाफ पैंट पहनी हुई थी। पैरों में चप्पलें पहनी हुई थीं। स्नैचर चेतन धर्म कांटे की साथ वाली गली से निकलकर फरार हो गया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर स्नैचर की तलाश शुरू कर दी है।
।

