रोहतक में लाखनमाजरा के पास से होकर गुजरने वाली भिवानी ब्रांच नहर में रविवार को एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र लगभग 23-24 साल है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसने सूट-सलवार पहने हुए हैं। उसके सिर पर चोट के निशान भी हैं।
सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने आत्महत्या की है या हत्या कर उसके शव को नहर में फेंका गया है।
पुलिस के सामने सबसे पहले मृतका की शिनाख्त करने की चुनौती है। साथ ही महिला की मौत के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस ने मौके पर ही जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। जिससे महिला की पहचान और मौत के बारे में जानकारी मिल सके।
लाखनमाजरा थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि नहर में 23-24 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास में पूछताछ भी की जा रही है।

