Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में महिला ने बेटे को नहर में फेंका:बोली- जिन्न का बच्चा था, गोताखोर तलाश रहे; रात को बच्चे को लेकर निकली थी

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे को जिन्न का बच्चा बताकर नहर में फेंक दिया। उसे बच्चे को फेंकते हुए वहां से गुजर रही दूसरी महिला ने देख लिया। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में ले लिया। साथ ही नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

ये घटना रविवार रात 10 बजे की है। महिला की पहचान फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी एच ब्लॉक की रहने वाली पूजा के रूप में हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया? इस संबंध में महिला के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपित महिला की पहचान सैनिक कॉलोनी में रहने वाली मेघा लुकरा में रूप में हुई। किसी तरह से मेघा के पति का फोन नंबर पता करके उसको जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे कपिल ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। जिसमें 14 साल की लड़की और दो साल का लड़का शामिल है।

लड़की का नाम मानिया और लड़के का नाम तन्मय है। पति ने पुलिस को बताया कि मेघा मानसिक रूप से परेशान रहती है। वह किसी तांत्रिक के संपर्क में भी है। वह अपने दो साल के बच्चे को जिन्न का बच्चा बताती है।

ऐसा संभव है कि तांत्रिक के कहने पर उसने बच्चें को बीपीटीपी पुल से आगरा नहर में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार आगरा नहर में शव की तलाश एनडीआरएफ और पुलिस की टीम कर रही हैं। वहीं मेघा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि महिला का पति कपिल लुकरा एक निजी कंपनी में काम करता है। उससे संपर्क किया गया तो उसने बताया कि महिला दिमागी तौर से परेशान है। पिछले काफी लंबे समय से इलाज चल रहा है। महिला की एक 12 साल की बेटी भी है। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में बच्चे को नहर के पानी में फेंकने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version