Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में महिला की गला घोंटकर हत्या:चेहरे को पत्थर से कुचला, 2 दिन से लापता थी; पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी

रेवाड़ी के गांव खुरमपुर निवासी ललिता 12 जून को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का केस बावल थाने में दर्ज कराया। ललिता की उम्र करीब 42 साल है। उसके पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक लड़की है, जिसकी शादी हो चुकी है।

ललिता के पारिवारिक सदस्य नीरज ने अपने बयान में कहा है कि ललिता की बेटी ने उसे बताया कि 12 जून को ललिता के पास किसी का फोन आया था। इसके कुछ देर बाद ही वह घर से चली गई। फिर देर रात तक भी वह घर नहीं लौटी।

नीरज ने बताया कि जब ललिता की बेटी ने यह बात उसे बताई तो उसने उसी रात पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की। इसके बाद गुरुवार रात को पुलिस की कॉल आई कि ललिता की लाश मिली है। देर रात ललिता का शव बावल के ही रेवाड़ी रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के समीप सुनसान जगह पर पड़ा मिला।

मौके पर जाकर देखा तो ललिता की गर्दन में चुन्नी बंधी हुई थी। साथ ही उसका चेहरा भी कुचला हुआ मिला है। ​​​​​​​बावल थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि बावल CHC स्थित शवगृह में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version