रोहतक के राजीव नगर कच्चा चमारिया रोड निवासी सविता ने सिटी थाना पुलिस में झपटमारी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह गुरुवार को पूठ खुर्द दिल्ली से ट्रेन द्वारा रोहतक आई थी।

वह रात करीब 9:10 बजे रोहतक पहुंची। वहां से उसने जींद बाईपास चौक के लिए ऑटो लिया और रात करीब 9:50 बजे जींद बाईपास चौक पर पहुंची। वहां से सविता पैदल ही घर जाने के लिए सुखपुरा चौक की तरफ चलने लगी। उसके पास एक बैग था। जिसमें 2 हजार रुपए कैश, दो मोबाइल (एक आईफोन व दूसरा एंड्रायड), महिलाओं के कपड़े डाल रखे थे।

महिला ने बताया कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आए। उन्होंने बैग छीन लिया और वहां से फरार हो गए। देर रात होने के कारण मोटरसाइकिल का नंबर व आरोपियों का चेहरा नही देख पाई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!