Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ससुराल लौट रही महिला और उसका भाई संदिग्ध परिस्थियों में लापता- जांच में जुटीं पुलिस

नजफगढ़ से अपने ससुराल रोहतक वापिस लौट रही महिला व उसके भाई का संदिग्ध परिस्थियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दोनों के साथ अनहोनी होने की आशंका भी जताई है।पुलिस ने महिला व उसके भाई की तलाश शुरू कर दी है।

रोहतक सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराते हुए एक युवक ने बताया है कि उसकी पत्नी व साला शुक्रवार को नजफगढ़ से रोहतक के लिए चले थे। उनसे आखिरी बार फोन पर तब बात हुई, जब वह सांपला तक आ गए थे। इसके बाद दोनों से संपर्क टूट गया। काफी तलाश करने के बाद भी रविवार तक दोनों का कहीं पता नहीं लग सका है। साले का फोन लगातार बंद जा रहा है। युवक ने साले के फोन को ट्रेस करने की गुहार लगाई है।

मामले में थाना पुलिस का कहना है कि महिला व उसके भाई के लापता होने की सूचना पुलिस के विभिन्न ग्रुपों में शेयर की गई है। वहीं उनकी आखिरी लोकेशन खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों को खोज लिया जाएगा।

Exit mobile version