Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में महिला की रेप के बाद हत्या: सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप; प्राइवेट अस्पताल में कर्मचारी थी मृतका

सोनीपत मे एक महिला की गर्दन काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। आज शुक्रवार को महिला की सिर कटी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। लाश देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत में ऑटो मार्किट की खाली पड़ी जमीन पर झाड़ियों में एक महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला का वहां केवल धड़ ही मिला। उसकी गर्दन गायब थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला की गला काट कर हत्या की गई है। इसके बाद आसपास सिर की तलाश की गई, लेकिन सिर का पता नहीं चला। महिला का शव जिस हालत में मिला है, उससे रेप की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की छानबीन में लाश के पास एक कंडोम का पैकेट भी मिला है। जानकारी मिली है कि महिला शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी थी। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला यहां कैसे पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि हत्या से पहले महिला से रेप हुआ है या नहीं।

Exit mobile version